Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजनरणबीर -श्रद्धा कपूर की रॉम-कॉम की रिलीज डेट का ऐलान

रणबीर -श्रद्धा कपूर की रॉम-कॉम की रिलीज डेट का ऐलान

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अगली रॉम-कॉम (रोमांस-कॉमेडी) फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से बदली गई है। अब यह फिल्म अगले साल होली के मौके पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शाहरुख खान की बिग बजट फिल्म ‘पठान’ भी इसके आसपास रिलीज हो रही है, इसलिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

‘प्यार का पंचनामा’ फ्रैंचाइजी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी बैक टू बैक सुपर हिट देने के बाद, लव रंजन इस समय इस फिल्म को कंप्लीट करने में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग और बाकी काम लगतार जारी हैं।

मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन रणबीर और श्रद्धा के पहली बार स्क्रीन शेयर करने की खबर से उनसे फैंस खासे उत्साहित हैं। रणबीर और श्रद्धा के अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular