Saturday, February 14, 2026
Homeमनोरंजनरणबीर कपूर की 'एनिमल' में दिखेंगे बॉबी देओल, शानदार लुक रिलीज

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में दिखेंगे बॉबी देओल, शानदार लुक रिलीज

एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का इस समय दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का टीजर कुछ ही दिनों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन उससे पहले फिल्म की कास्ट की पहली झलक जारी की जा रही है। हाल ही में ‘एनिमल’ से रणबीर कपूर, अनिल कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसके बाद अब बॉबी देओल का शानदार लुक रिलीज हुआ है। इसमें बॉबी देओल का खून से लथपथ चेहरा देखा जा सकता है। बॉबी ने फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर ‘एनिमल का दुश्मन’ कैप्शन के साथ शेयर किया है।

बॉबी देओल के इस लुक को बॉलीवुड एक्टर्स के साथ-साथ उनके फैंस ने भी खूब पसंद किया है। एक नेटिज़न ने लिखा, “मैं यह फिल्म रणबीर के लिए नहीं, बल्कि आपके लिए देखने जा रहा हूं।” एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, ‘रॉकस्टार।’ साथ ही तीसरे नेटीजन ने लिखा है कि, “सर, आपने सिस्टम हैंग कर दिया है।”

फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स के चलते रिलीज टाल दी गई है। निर्देशक इस फिल्म के लिए अधिक समय चाहते थे, इसलिए मेकर्स ने ‘एनिमल’ की रिलीज रोक ली। अब चर्चा चल रही है कि फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

लोकेश चंद्रा/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular