Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनरणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का...

रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का आईएफएफआई, गोवा में होगा ग्रेंड प्रीमियर

इन दिनों गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की चर्चा हर तरफ है। इस फिल्म महोत्सव में इस साल 79 देशों की 280 फिल्में दिखाई जाएंगी। भारत की 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर-फीचर फिल्मों को ‘इंडियन पैनोरमा’ में दिखाया जाएगा, जबकि 183 फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामिंग का हिस्सा होंगी। वहीं अब इस बीच यह खबर सामने आई है कि इस फिल्म महोत्सव में रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज अभिनीत ‘तेरा क्या होगा लवली’ का 25 नवंबर आईएफएफआई में भव्य प्रीमियर होगा।

बलविंदर सिंह जांजुआ द्वारा निर्देशित और रुपिंदर चहल, अनिल रोधन और कुणाल मांडेकर द्वारा लिखित, ‘तेरा क्या होगा लवली’, हरियाणा के बैकड्रॉप पर आधारित कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे गोरा रंग सुंदरता का पैमाना माना जाता है। यह फिल्म एक सामाजिक सन्देश देती है।

वहीं आईएफएफआई में इस फिल्म के प्रीमियर को लेकर फिल्म के सभी कलाकार काफी खुश और उत्साहित हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular