Friday, March 13, 2026
Homeमनोरंजन रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को मिला दर्शकों का रिस्पॉन्स

 रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को मिला दर्शकों का रिस्पॉन्स

रजनीकांत की ‘जेलर’ गुरुवार को रिलीज हुई। फिल्म को पहले दिन सिनेमाघरों में जोरदार ओपनिंग मिली है। फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर ने गुरुवार को पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसमें तमिलनाडु के 23 करोड़ रुपये, कर्नाटक के 11 करोड़ रुपये, केरल के 5 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 10 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के 3 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म तमिलनाडु और केरल में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने में कामयाब रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने किसी भी तमिल फिल्म की सबसे ज्यादा ओपनिंग दर्ज की।

फिल्म वितरक और थिएटर ओनर्स एसोसिएशन ऑफ तमिलनाडु के प्रमुख तिरुपुर सुब्रमण्यम ने मीडिया को फिल्म के बारे में जानकारी दी। इस हिसाब से यह फिल्म राज्य में 900 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। फैंस का उत्साह देखने लायक है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।

नेल्सन द्वारा निर्देशित, रजनीकांत ने जेलर ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन की भूमिका निभाई है। फिल्म में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन, योगी बाबू और मोहनलाल और जैकी श्रॉफ भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular