Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओपेन जिम का निरीक्षण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओपेन जिम का निरीक्षण किया

लखनऊ(हि.स.)। भारत सरकार के रक्षामंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को निराला नगर में आठ नंबर चौराहे के पास मृत्युंजय (शास्त्री) पार्क में स्थापित ओपन जिम का अवलोकन किया। रक्षामंत्री ने पार्क में लगी जिम पर अभ्यास भी किया।

स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से एच ए एल के सीएसआर फंड से पार्कों में जिम लगाने का कार्य नगर निगम के माध्यम से किया जा रहा है। प्रथम चरण में शहर के करीब 80 पार्कों में जिम लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

इस मौके पर राजनाथ सिंह के साथ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डा.नीरज बोरा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद राजनाथ सिंह उमराव धर्मशाला, डालीगंज में महानगर पदाधिकारियों एवं पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।

भाजपा महानगर कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री 17 जुलाई सोमवार शाम 04:00 बजे आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वह आईआईएम तिराहे से सीतापुर रोड पर बनकर तैयार ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular