Monday, April 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ (हि.स.)। देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 12 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे महर्षि यूनिवर्सिटी, आईआईएम रोड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां आयोजित ‘संत समागम’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत आवास 5-ए कालिदास मार्ग के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद अपराह्न 5:15 बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में महाराजा हरिश्चंद्र जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत वापस कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। अगले दिन शुक्रवार को कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के ‘दीक्षांत समारोह’ में पूर्वाह्न 11 बजे शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत यूनिवर्सिटी से कालिदास मार्ग स्थित आवास जाएंगे। अपराह्न 3:30 बजे तिलक नगर कॉलोनी में जाटव समाज के साथ आयोजित चाय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे अपराह्न 4:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular