Wednesday, January 14, 2026
Homeधर्म-कर्मरक्षा बंधन पर इस बार नहीं रहेगी भद्रा की छाया

रक्षा बंधन पर इस बार नहीं रहेगी भद्रा की छाया

धर्म-कर्म डेस्क

प्रयागराज। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व 22 अगस्त (रविवार) को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। सावन पूर्णिमा को श्रावणी उपाकर्म और द्विजातियों द्वारा विशेष अनुष्ठान, पूजन भी किया जाएगा। इस दिन चन्द्रमा का संचरण मकर राशि से कुंभ राशि में सुबह 8ः35 बजे होगा। इसी के साथ पंचक प्रारंभ हो जाएगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार पूर्णिमा तिथि शनिवार, 21 अगस्त को शाम 6ः10 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 22 अगस्त को शाम 5ः01 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन श्रावणी उपाकर्म, जनेऊ पूजन सुबह 8ः30 बजे तक विशेष शुभ रहेगा। श्रावणी उपकर्म द्विजातियों का विशेष पर्व होता है। इस दिन गंगा स्नान कर पंचगव्य पानकर विधिवत संकल्प लिया जाता है।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

सुबह 7 बजे से सुबह 8ः35 बजे तक।
लाभ चौघड़िया सुबह 7 बजे से सुबह 10ः20 बजे तक।
शुभ चौघड़िया : दोपहर 1ः40 से 3ः10 बजे तक।

यह भी पढ़ें :  मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों किया हमला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular