Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलरक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास कार्यों का किया...

रक्षामंत्री राजना​थ सिंह ने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

लखनऊ(हि.स.)। देश के रक्षामंत्री राजनाथ​ सिंह ने आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रक्षामंत्री दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आये और कार्यक्रम में दूसरे दिन विकास कार्यो के निरीक्षण करते हुए बहुउद्देश्यीय किसान पथ के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 

प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 की शुरुआत लखनऊ के सुल्तानपुर रोड पर स्थित ग्राम चांद सराय से हो रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों को शुरू हुए ज्यादा समय हो गया और इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगातार एक्सप्रेस-वे विकास कार्य की जानकारी करते रहे हैं। आज विकास कार्यों के निरीक्षण पर निकले राजनाथ सिंह ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए यहां गये और निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से चर्चा की। 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विकास कार्यों में मीना बेकरी फ्लाईओवर सहित अन्य नवनिर्मित फ्लाईओवर को देखने गये। इस दौरान एक स्थान पर राजनाथ​ सिंह का काफिला रुका और उन्होंने वाहन से उतर कर स्थानीय लोगों से वार्ता की। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा करते हुए दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को संसदीय कार्यालय तक पहुंचायें जिससे उन तक हर समस्या पहुंच सके। 
जब राजनाथ सिंह अपने क्षेत्र की जनता से वार्ता कर रहे थे, तभी बच्चे का मुंडन कराने निकली एक महिला सामने आ गयी। राजनाथ सिंह ने महिला को बुलाया और उससे कुशलक्षेम पूछा। बच्चे को भी दुलार करते हुए फोटो खींचवायी। इस दौरान सेतु निगम में अधिकारीगण, मंत्री महेन्द्र सिंह, विधायक नीरज बोरा सहित तमाम लोग मौजू 

RELATED ARTICLES

Most Popular