वाराणसी (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को काशी पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका यहां स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने कालभैरव, बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किये। बाबा विश्वनाथ का उन्होंने अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया।
दिलीप