Saturday, March 28, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलरक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नदवा कॉलेज

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नदवा कॉलेज

लखनऊ (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले वह डालीगंज स्थित शहर प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर गए। महादेव का विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनकी पूजा मंदिर की महंत देव्या गिरि ने सम्पन्न कराई। इसके बाद रक्षा मंत्री नदवा कॉलेज पहुंचे। सिंह ने नदवा प्रमुख राबे हसन नदवी के निधन पर शोक प्रकट किया।

वह तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ नगर भाजपा अध्यक्ष एवं एमएलसी मुकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular