Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरक्षाबंधन पर लखनऊ से हर आधे घंटे में चलेंगी रोडवेज बसें

रक्षाबंधन पर लखनऊ से हर आधे घंटे में चलेंगी रोडवेज बसें

– लखनऊ के आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल बसें

– सभी रोडवेज बसों में महिलाएं शनिवार रात्रि 12 बजे से रविवार रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगी मुफ्त सफर

– यात्रियों के बढ़े आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) लखनऊ के चारों बस अड्डों से रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों के लिए हर आधे घंटे पर बसें चलाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

परिवहन निगम प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन स्पेशल बसों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। फिलहाल जहां भी यात्रियों की अधिकता है वहां के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।

लखनऊ के चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे से यात्रियों को हर आधे घंटे पर रक्षाबंधन स्पेशल बसें मिलेंगी। रक्षाबंधन स्पेशल बसों में 28 लग्जरी वॉल्वो-स्कैनिया बसें, 110 जनरथ सेवाओं के अलावा 17 पिंक बसों को भी लगाया गया है। इनमें रोडवेज की करीब 549 बसेंं के अलावा 509 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा। रक्षाबंधन स्पेशल बसों में साधारण से लेकर एसी बस सेवाएं शामिल हैं।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पल्लव बोस ने बताया कि रक्षाबंधन पर लखनऊ से जुड़े चार रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती हैं। इसमें लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, रायबरेली और हरदोई रूट शामिल हैं। इन रूटों पर 25-25 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा यात्रियों की जरूरत के अनुसार और भी बसें चलाई जाएंगी।

शनिवार रात्रि 12 बजे से रविवार रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को बसों मिलेगा मुफ्त टिकट

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में 21 अगस्त (शनिवार) की रात्रि 12 बजे से 22 अगस्त (रविवार) की रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान महिलाओं और बहनों से किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने पहले ही उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि, रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस परिचालक (कंडक्टर) मुफ्त यात्रा का टिकट देगा। यदि महिलाओं के साथ पुरुष होंगे तो उन्हें किराया देना पड़ेगा। रक्षाबंधन स्पेशल बसों में पुरुष और महिलाएं दोनों यात्रा कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular