Saturday, March 28, 2026
Homeकानपुर रक्तदान से घातक बीमारियों से होने वाले खतरे भी हो जाते हैं...

 रक्तदान से घातक बीमारियों से होने वाले खतरे भी हो जाते हैं कम : डॉ. बिजेन्द्र सिंह

कानपुर(हि.स.)। रक्तदान एक महादान है। जिसमें दूसरों के साथ-साथ अपना भी फायदा है। रक्तदान करना हृदय के लिए अच्छा होने के साथ घातक बीमारियों से होने वाले खतरे भी कम हो जाते हैं। यह बात बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिजेंद्र सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के बाद बोन मैरो नए रेड सेल्स बनाता है, इससे शरीर को नए ब्लड सेल्स मिलने के अलावा तंदुरुस्ती भी मिलती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित एवं स्वस्थ परम्परा है, जितना खून लिया जाता है। वह 21 दिन में शरीर फिर से भरपाई कर लेती है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा बना लेती है।

कार्यक्रम के आयोजक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. रामप्यारे ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुल 82 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया तथा सभी रक्तदान कर्ताओं के कार्ड अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में संरक्षित कर लिए गए हैं। जिनको आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जा सकेगा।

इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ.सी.एल.मौर्य, कुलसचिव डॉ.पी.के.उपाध्याय समेत कई लोग उपस्थित रहे।

राम बहादुर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular