Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुररक्तदान जागरूकता पर सेमिनार एवं काउंसिलिंग का आयोजन हुआ

रक्तदान जागरूकता पर सेमिनार एवं काउंसिलिंग का आयोजन हुआ

मोहसिन
बलरामपुर।
संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक बलरामपुर एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की इकाई तुलसीपुर द्वारा संयुक्त रूप से 50वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सीएमएस डॉ प्रवीण कुमार, ब्लड बैंक के काउंसलर हिमांशु तिवारी, एल टी सीपी श्रीवास्तव, एल टी अशोक पाठक, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, इकाई तुलसीपुर के चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी आलोक अग्रवाल, सचिव संदीप उपाध्याय, आजीवन सदस्य कुमार पीयूष उपस्थित रहे। 50वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के जवानों से बात करते हुए सीएमएस डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि ब्लड बैंक बलरामपुर में 600 यूनिट की क्षमता है जिसके सापेक्ष 25 से 30 यूनिट ही उपलब्धता रहती है। यूथ हॉस्टल्स जैसी संस्था इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है।वरिष्ठ समाजसेवी एवं रक्तदानी आलोक अग्रवाल ने अपने जीवन से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए रक्तदान की अहमियत को बताया। यूथ हॉस्टल्स के कुमार पीयूष ने कहा कि जिस प्रकार आप राष्ट्र की रक्षा करते हैं उसी प्रकार रक्तदान के माध्यम से लोगों की रक्षा कर सकते हैं। यूथ हॉस्टल्स सचिव संदीप उपाध्याय ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों से कहा कि जनपद के शहरी इलाकों में रक्तदान शिविर आयोजित होने से रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

रक्तदान जागरूकता पर सेमिनार एवं काउंसिलिंग का आयोजन हुआ
RELATED ARTICLES

Most Popular