Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुररंग अबीर के साथ भाजपा की जीत रही हावी

रंग अबीर के साथ भाजपा की जीत रही हावी

बुलडोजर गाने की रही धूम
रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। उतरौला एंव ग्रामीण क्षेत्र भर में होली का पर्व पारंपरिक रीतियों के साथ शुक्रवार को मनाया गया। त्योहार के मद्देनजर पूरे नगर क्षेत्र की सड़कों पर आकर्षक सजावट गुरुवार को की गई थी। जगह-जगह डीजे की धुनों पर बज रहे होली गीतों पर युवा व किशोर गुरुवार शाम से ही थिरकने लगे थे ।रात लगभग दस बजे होलिका दहन होने के बाद पूरी रात होली की शुभकामनाएं देने व रंग अबीर उड़ाने का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार को गांवों व नगरों में रंग अबीर से एक दूसरे को सराबोर करने का क्रम चलता रहा। दोपहर बाद दो बजे उतरौला दुखहरण नाथ मंदिर से होली का जुलूस निकला।जुलूस में भाजपा की जीत का जश्न हावी रहा। मुख्यमंत्री के कट आउट के साथ बुलडोजर बाबा की जय व चलेला जब बाबा का बुलडोजर वाले गीतों पर किशोर जम कर थिरके। सैकड़ों की संख्या में शामिल लोगों को पूरी तरह रंग से रंगने की जिम्मा छतों पर खड़ी महिलाओं, बच्चों ने संभाल रखा था। जुलूस उतरौला डाकघर पर जाकर विसर्जित हुआ। शाम को लोग होली की बधाइयां देने के लिए मित्रों के घरों पर आने जाने का दौर शाम तक चलता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular