Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रंगभरी एकादशी पर श्याम मंडल ने निकाली भव्य निशान शोभायात्रा

 रंगभरी एकादशी पर श्याम मंडल ने निकाली भव्य निशान शोभायात्रा

वाराणसी(हि.स.)। श्री श्याम मंडल की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। रथयात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निशान शोभा यात्रा प्रारंभ हुई । इसके पहले फागुन महोत्सव के तहत संजय पुजारी ने निशान ध्वजा का पूजन अर्चन कर आरती उतारी। संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज और अन्य सदस्य ध्वज लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे राह शोभायात्रा में खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा गुरूबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यहां प्रभु के चरणों में निशान अर्पित की गई। शोभायात्रा में श्री कृष्ण स्वरूप खाटू श्याम बाबा की अलौकिक प्रतिमा सजाई गई थी शोभयात्रा में गायक गणेश लोहिया बंटी ने भजनों की प्रस्तुति की। शोभायात्रा में आगे आगे बैंड बाजे की धुन पर श्याम नाम धुन बज रहा था। इसमें राजेश तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, प्रमोद बजाज, पवन कुमार अग्रवाल, प्रवीण , विजय खेमका, भगवती शर्मा आदि ने भागीदारी की।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular