Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलयौन शोषण आरोप: पुलिस कमिश्नर लखनऊ से एफआईआर की मांग

यौन शोषण आरोप: पुलिस कमिश्नर लखनऊ से एफआईआर की मांग

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगााया है। खिलाड़ियों के समर्थन में अब अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी आ गए हैं।

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा लगाये गए यौन शोषण के आरोपों पर एफआईआर की मांग की है। पुलिस कमिश्नर लखनऊ को भेजे पत्र में अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों कई महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह तथा कतिपय अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाये हैं।

इन महिला खिलाड़ियों ने लखनऊ में श्री सिंह के आवास 139 लक्ष्मणपुरी, थाना गाजीपुर कमिश्नरेट का विशेष उल्लेख किया है। कहा है कि कुश्ती महासंघ अध्यक्ष जानबूझ कर लखनऊ में ही बार-बार कैम्प लगता था, जिससे लड़कियों का शोषण आसानी से किया जा सके।

पूर्व आईपीएस ने कहा कि श्री सिंह तथा उनके परिवार वालों ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है और इन्हें पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है। चूंकि लगाये गए आरोप गंभीर संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं, अतः इसमें नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना किया जाना विधिक रूप से अनिवार्य है ताकि इन आरोपों की सत्यता सामने आ सके।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular