– जिलाधिकारी ने कहा, सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये
हरदोई(हि.स.)। नवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेद्य विभाग नितिन अग्रवाल रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती मौजूद रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। योगाभ्यास में जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि योग से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हाल के वर्षों में योग के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। जिलाधिकारी ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ व निरोगी रहें।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। मंच का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनपदीय अधिकारी गण, योग प्रेमी उपस्थित रहें।
अम्बरीष
