– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह जनपद मुरादाबाद में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुरादाबाद (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने गृह जनपद मुरादाबाद में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग में मुरादाबाद जिला प्रशासन के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर विशाल योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य चौधरी भूपेंद्र सिंह ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रकार के योगासन किए।
इस मौके पर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दिया गया बहुमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक प्रयासों से पूरे विश्व में पहुंचाने का अद्वितीय एवं अकल्पनीय कार्य किया है आज योग पूरे विश्व के लोगों की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुका है।
इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, नगर आयुक्त संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक वर्मा, एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एडीएम फाइनेंस युवराज सिंह, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह एसीएम फर्स्ट मनी अरोड़ा सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निमित जायसवाल
