Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडायोग दिवस पर सराहनीय कार्य के लिए प्रशिक्षक सम्मानित

योग दिवस पर सराहनीय कार्य के लिए प्रशिक्षक सम्मानित

आयुक्त व जिलाधिकारी ने बुधवार को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। आठवें योग दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों को आज देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि योग प्रशिक्षकों के बदौलत गोंडा जिले ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया है। इसके लिए आयुर्वेद विभाग की पूरी टीम बधाई की पात्र है। योग प्रशिक्षक सुधांशु की सराहना करते हुए आयुक्त ने उनके तल्लीनता की प्रसंशा की। योग से हमें किसी प्रकार का तनाव नहीं होता है। योग करके हम कुछ न करके भी अपने आपके प्रति अपराध बोध नहीं होता है। जिलाधकारी डॉ उज्जवल कुमार ने सभी योग प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि महर्षि पतंजलि की धरती पर उनके द्वारा योग के क्षेत्र में किया जा रहा जन-जागरण का प्रयास काफी सराहनीय है। योग आज की तारीख में प्रत्येक व्यक्ति आवश्यकता है। हम अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रह सकते हैं। जिले की सफलता में आयुक्त का विशेष योगदान है। योग जीवन पद्धति से जुड़ी बीमारियों में बहुत कारगर है। इसकी महत्ता को देखते हुए हमने भी नियमित योग शुरू कर दिया है। उन्होंने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने आयुर्वेद का भी लाभ सभी को दिलाने के लिए कोशिश किए जाने पर बल दिया।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयुक्त और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में प्रमुख स्थान हासिल किया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सुबह योग करने से हम दिन भर चुस्त दुरुस्त रह सकते हैं। इस मौके पर जिन योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शिवाजी सिंह, डॉक्टर शिव प्रताप वर्मा, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ राजकुमार वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, अखिलेश कुमार, सुधांशु द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, डिंपल, आयुषी सिंह, सोमदीप गुप्ता, सुभाष पांडे, अरुण कुमार सिंह, आदर्श मिश्र, प्रियंका सिंह रुचि शुक्ला, कुसुम मौर्या, करुणेश पटेल, दीपक सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनिल भट्ट, अभिषेक भट्ट, प्रमोद कुमार, विजेता, विवेक श्रीवास्तव, ललित कुमार सिंह आदि शामिल हैं। इसके साथ ही रिकॉर्ड बनाने वाले बच्चों सलोनी गुप्ता, श्रद्धा सुमन, आस्था श्रीवास्तव, अनामिका गुप्ता, माही गुप्ता आदि को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता आदि उपस्थित रहे।

योग दिवस पर सराहनीय कार्य के लिए प्रशिक्षक सम्मानित
योग दिवस पर सराहनीय कार्य के लिए प्रशिक्षक सम्मानित
RELATED ARTICLES

Most Popular