Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीययोगी सरकार शहीद मेजर के परिवार को देगी 50 लाख की आर्थिक...

योगी सरकार शहीद मेजर के परिवार को देगी 50 लाख की आर्थिक सहायता

परिवार के एक सदस्य को नौकरी

लखनऊ (हि.स)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद पंकज कुमार पाण्डेय के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद पाण्डेय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular