Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के आंकड़े प्रकाशित करें : अखिलेश यादव

योगी सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के आंकड़े प्रकाशित करें : अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के आने वाले सालों में दो करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने वाले आंकड़े सरकार प्रकाशित करे।

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर चुटकी लेते हुए कहा कि चलिए ये मान भी लिया जाए कि मुख्यमंत्री अगले चार साल में उप्र के बेरोजगारों को दो करोड़ रोजगार देंगे, तो इसका मतलब होगा कि प्रतिदिन लगभग 13,700 या प्रति माह 4.17 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा सरकार से आग्रह है कि इस झूठ को हर दिन या हर माह सच्चे आंकड़े प्रकाशित करके साबित करे।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular