Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ व्यापक सुधार : ब्रजेश पाठक

योगी सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ व्यापक सुधार : ब्रजेश पाठक

– उपमुख्यमंत्री ने हल्दीरामपुर में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

बलिया (हि. स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलिया में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। वर्तमान में प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है।

बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर में आयोजित एक जनसभा में उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं आज धरातल पर दिख रही हैं। हर गरीब को पक्का मकान और किसान को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। कोविड 19 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने निःशुल्क अनाज देने के साथ हर व्यक्ति की चिंता की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का पूरा ध्यान है। इसी का परिणाम है कि लोग इस सरकार पर अपना भरोसा भी जता रहे हैं। उन्होंने सामने जुटी भीड़ से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील भी की।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार अपना किया हुआ हर वादा पूरा कर रही है। आम जनता की हर सुविधाओं का ख्याल रख रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य हर विकास के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने ने को मिल रहा है। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रविन्दर कुशवाहा, सांसद रवि किशन, विधायककेतकी सिंह आदि मौजूद थीं।

एन पंकज/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular