Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को मिला सरकारी संरक्षण : अजय...

योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को मिला सरकारी संरक्षण : अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। प्रदेश के कई जिलो में पीपीई किट के खरीद में हुए घोटालों पर योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। 
उन्होंने शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार से शासन-प्रशासन बिलकुल नहीं चल पा रहा है। प्रदेश में घोटालों की बाढ़ आई हुयी है। एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा है। वैश्विक महामारी में जहाँ एक ओर लोगों की कमर टूट गयी है वही घोटालेबाजों की योगी सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के चलते पौ बारह है। उन्होंने कहा कि मौजूदा योगीराज में सरकार का पूरा अमला आपदा में अवसर तलाशता नजर आ रहा है, महामारी के बाबजूद लोग घोटाले और भरष्टाचार को नए आयाम दे रही है। उन्होंने कहा कि इन घोटालेबाजों को लगाम लगाये जाने की बजाये घोटालों के खिलाफ अवाज उठाने वाले लोगों पर ही मुकदमा लाद रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टोलेरेंस की बात करने वाली सरकार में  भ्रष्टाचारियों  को सरकारी संरक्षण मिला हुआ है। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव के ऐन मौके पर जिले में भ्रष्टाचारियों के दम पर वसूली केंद्र खोले गए है जो चुनाव के समय भाजपा को मदद देंगे। उन्होंने कहा कि पशुधन घोटाला, 69 हजार भर्ती घोटाला, पीएफ घोटाला, स्कूली ड्रेस खरीद घोटाला, जूते खरीद में घोटाला, धान क्रय केन्द्रों में खरीद में घोटाला क्या योगी सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण देती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular