Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में पंगु हो चुकी है कानून व्यवस्था, अपराधियों का है...

योगी सरकार में पंगु हो चुकी है कानून व्यवस्था, अपराधियों का है बोलबाला : रालोद

– किसानों की इस संकट घड़ी में आर्थिक पैकेज की घोषणा करे सरकार

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और सरकार का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और कार्रवाई के नाम पर विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता महंगाई के साथ अपराध से परेशान हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करने जा रही है। यह बातें सोमवार को कानपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। स्थ्य अल्पसंख्यकों के सवाल पर जोर दिया जाएगा.

राष्ट्रीय लोक दल ने सोमवार को एक निजी होटल में कानपुर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह किया गया। सम्मान समारोह में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में संभावनाओं की तलाश की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जल्द ही पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।

प्रदेश व केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी व उनके पुत्र आशीष मिश्रा द्वारा जो जघन्य अपराध किया है वह लोकतंत्र पर काला धब्बा है। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। प्रदेश में अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है और वह खुलेआम घूम रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल जो संकल्प पत्र जारी करने जा रहा है, उसमें किसानों, दलितों, नौजवानों, महिलाओं, शिक्षा और पुलिस प्रशासन में सुधार गरीबों के स्वास्थ्य अल्पसंख्यकों के सवाल पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मसूद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पंगु है। कानपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना सरकार दिखाती है और कानपुर नगर की जनता नारकीय जीवन व्यतीत कर रही है। किसानों के तीनों कानून रद्द होना चाहिए यह पार्टी चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में विशेष पैकेज देना चाहिए, धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। काफी संख्या में पशुओं का भी नुकसान हुआ है। उसका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों की इस संकट घड़ी में सरकार को आर्थिक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। कानपुर में गंगा प्रदूषित हो रही है, गंदे नाले अभी पूर्ण रुप से बंद नहीं किए गए जिन्हें तुरंत बंद करना चाहिए। नौजवानों को पांच लाख रुपया बिना गारंटी का लोन देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular