जौनपुर(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सवंसा गांव में मल्हनी विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवार जय प्रकाश दुबे के पक्ष में सोमवार को जनसभा में लोगों से वोट की अपील की।
जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने योगी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, गुण्डों माफियाओ का राज हो गया है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। दलित महिलाओं समेत सभी समाज की महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है। प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ब्राह्मणों का शोषण कर रही है। ब्राह्मणों को खोज खोज कर मारा जा रहा है। कानपुर के विकाश दुबे हत्या कांड का जिक्र करते हुए कहा कि विकाश दुबे के साथी की सात दिन की नई नवेली दुल्हन का इस मामले में क्या दोष है, जो उसे जेल में बंद किया है। वो सिर्फ इसलिए कि ब्राह्मण की बेटी है।
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि यह सरकार समाजवादी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति देख कर अपना फैसला सुनाते हैं। जबकि बहन जी की पार्टी में सबसे ज्यादा अधिक सम्मान ब्राह्मणों को दिया गया और उन्हें हमेशा ऊंचे पद पर बैठाया गया। हम यहां की जनता से अपील करते हैं कि वह एक बार फिर हमारे उम्मीदवार को मौका दें।
योगी सरकार में दलित महिलाओं समेत सभी समाज की महिलाओं का हो रहा शोषण: सतीश मिश्रा
RELATED ARTICLES
