Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में टेबलेट की मदद से आगे बढ़ रहे छात्र :...

योगी सरकार में टेबलेट की मदद से आगे बढ़ रहे छात्र : नीलिमा कटियार

कानपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। छात्रों को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सरकार टेबलेट दे रही है और टेबलेट की मदद से तकनीकी ज्ञान के साथ छात्र आगे बढ़ रहे हैं। यह बातें मंगलवार को पूर्व मंत्री व कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कही।

हृदय रोग संस्थान में मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों को सम्मानित किया गया। 61 छात्रों को टेबलेट देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि प्रदेश में 1 करोड़ छात्रों को टेबलेट दिए जायेंगे, जिससे कि पढ़ाई में कोई दिक्कत न आये और कहीं कुछ फंसने पर टेबलेट की मदद ले सके। इसी क्रम में आज हृदय रोग संस्थान में 61 छात्रों को सम्मानित किया गया ।

इस दौरान विधायिका नीलिमा कटियार भी मौजूद रही। टेबलेट पाकर सभी छात्र खुशी से झूम उठे। निदेशक डा. विनय कृष्णा ने कहा कि पढ़ाई की बहुत सी चीजें अब आनलाइन है। इसको लेकर पैरामेडिकल छात्रों को टेबलेट की जरुरत पड़ती है और सरकार ने टेबलेट देकर इन छात्रों का भविष्य सुनहरा कर दिया।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular