Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में ऐसी हरकत छोड़िए, बात भी की तो जेल में...

योगी सरकार में ऐसी हरकत छोड़िए, बात भी की तो जेल में दिखोगे: मनीष शुक्ला

-भाजपा प्रवक्ता ने गोली बंदूक की बात करने वाले सपा विधायक को नसीहत

लखनऊ (हि.स.)। गोली और बंदूक की बात करने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा और अखिलेश यादव का मूल चरित्र यही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा विधायक को नसीहत दी है कि प्रदेश में इस समय योगी सरकार है। ऐसा करने की बात तो छोड़ दें, बोलने पर भी जेल में सलाखों के पीछे होगे।

मनीष शुक्ला ने रविवार को एक बयान में कहा कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम के द्वारा बंदूकों और गोली के प्रयोग की धमकी देना, अखिलेश और सपा के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गोली, बंदूक और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। शहजिल को समझ लेना चाहिए कि योगी सरकार में कोई कानून को हाथ में लेगा, कानून से खेलेगा या फिर हिंसा करने की बात करेगा, धमकी देगा तो उसका स्थान जेल में है। वह चाहे किसी भी पार्टी हो, विधायक हों या सांसद।

बरेली में सपा विधायक के बोल बिगड़े। उन्होंने कहा कि उनके मुंह से आवाज निकली तो हमारी बंदूक से गोली निकलेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ी जाएगी।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular