Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में उप्र में गुंडे-माफिया का राज समाप्त हुआ : धर्मपाल...

योगी सरकार में उप्र में गुंडे-माफिया का राज समाप्त हुआ : धर्मपाल सिंह

मेरठ(हि.स.)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश से गुंडे-माफिया का राज समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश अब प्रगति पथ पर अग्रसर है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार-2 का एक वर्ष पूरा होने पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान विकास भवन सभागार में राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर विकास पुस्तिका (सुशासन विकास रोजगार डबल इंजन की सरकार) का विमोचन किया गया। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे योगी सरकार आई है। तब से गुंडे माफियाओं का राज खत्म हो गया है। अब उत्तर प्रदेश में भयमुक्त राम राज्य स्थापित हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रदेश में उद्यमियों के लिए भी कई योजनाएं चला रही है। प्रदेश में रहने वाले गुंडे-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गन्ना मूल्य का भुगतान भी नियमित कराया जा रहा है। समय पर गन्ना भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेरठ के जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जनपद मेरठ में जो भी चीनी मिल समय से गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। उनके महाप्रबंधकों को बुलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास कार्य प्रगति पर है। युवाओं को प्राथमिकता पर रोजगार दिया जा रहा है। सुशासन के कारण उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने का माहौल तैयार हुआ है। योगी सरकार में अपराधियों का खात्मा हो रहा है। माफिया की कमर तोड़ी गई। योगी सरकार में 175 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। पहली बार प्रदेश में उद्योगों का माहौल बना है। पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई है।

सपा और बसपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में गुंडे-माफिया और जातिवाद को बढ़ावा मिला था। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाली से बाहर निकाला है। इस अवसर पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular