Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का बढ़ाया तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता

योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का बढ़ाया तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इसकी घोषणा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मान लिया है। दरअसल वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 28 से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए भेजा था।

यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता पहली जुलाई 2021 से देय होगा। राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 26 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसका भुगतान दिसम्बर के वेतन के साथ जनवरी में किया जाएगा।

पीएन द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular