Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने किया 01 लाख 35 हजार 111 करोड़ का रिकार्ड...

योगी सरकार ने किया 01 लाख 35 हजार 111 करोड़ का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान

गन्ना पेराई 2019-20 सत्र का 35898.85 करोड़ का भुगतान पूर्ण

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने 01 लाख 35 हजार 111 करोड़ का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया है। वहीं, गन्ना पेराई 2019-20 सत्र का 35898.85 करोड़ का भुगतान पूर्ण हो गया। यह जानकारी गुरुवार को आयुक्त गन्ना एवं चीनी, संजय आर भूसरेड्डी ने दी। 
उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2019-20 के देय गन्ना मूल्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान प्रदेश के गन्ना किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग कोरोना महामारी की इस देशव्यापी विभीषिका के दौरान भी गन्ना किसानों के आर्थिक हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। 
उन्होने बताया कि पेराई सत्र 2020-21 के भी लगभग 63 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। बताया कि गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान की नियमित समीक्षा की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular