Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने आंखों पर बांधी पट्टी, किसान और नौजवान परेशान :अखिलेश...

योगी सरकार ने आंखों पर बांधी पट्टी, किसान और नौजवान परेशान :अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में शिक्षक और शिक्षामित्रों का सबसे अधिक हुआ सम्मान

राष्ट्रवादी कहलाने वाले देश की संपत्ति को निजी हाथों में बेचने में लगे

भदोही में कालीन उद्योग के विकास के लिए सपा ने किया सबसे अधिक काम

भदोही, 05 सितम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मेलन में राज्य की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार आंख और कान बंद कर रखे हैं। किसान अपनी फसल की कीमत और नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं। नौजवानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। कोरोना काल में शिक्षकों की मौत पर सरकार की तरफ से कितनी असंवेदनशील नीति अपनायी गयी। हमने अपनी सरकार में नौजवानों को लैपटॉप बांटा था। लेकिन योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए स्मार्टफोन बांट रहे हैं।

ज्ञानपुर विधानसभा के इनार गांव में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में रविवार को प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में नौजवानों का रोजगार छिन गया है। लोग बेकार हो गए हैं। व्यापार छिन गया है, लेकिन राज्य सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर सोयी है। पुरानी पेंशन बंद कर संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

शिक्षकों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। वह एक प्रबुद्ध समाज का निर्माण करता। लेकिन कोरोनाकाल में योगी सरकार ने शिक्षकों के साथ भद्दा मजाक किया। पंचायत चुनाव में शिक्षकों ने जमकर भाग लिया। कोरोना संक्रमण की वजह से काफी शिक्षकों की मौत हो गई, लेकिन सरकार ने पूरे प्रदेश भर में सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत बताया। जबकि सरकार की पोल खोलते हुए शिक्षक संघ ने 1600 शिक्षकों के मौत की जानकारी सरकार को दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम हेलीकॉप्टर से उतरे तो मास्क लगा रखे थे लेकिन जब मंच पर आए देखा तो यहां कोरोना गायब है। लेकिन यूपी में चुनाव आते-आते कोरोना वायरस फिर आ जाएगी। आप लोग इससे सावधान रहिएगा।

समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में पड़े बहुमत से जीत हासिल करेगी। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन आज राज्य का किसान बदहाल है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भदोही के कालीन उद्योग के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी ने बहुत बड़ा काम किया है।

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में ही एक्सपो मार्ट बनाया गया था। मुख्यमंत्री योगी कि चुटकी लेते हुए कहा कि मार्ट हमने बनाया और योगी ने उद्घाटन किया। जबकि उद्घाटन मैंने पहले ही कर दिया था। सपा के जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीराम पांडेय, पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुवाला पासी, आरिफ सिद्दीकी, मनोज आस्थाना और काफी संख्या में लोग मंच पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular