Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार ठुमरी और गजल गायकों को देगी बेगम अख्तर स्मृति पुरस्कार

योगी सरकार ठुमरी और गजल गायकों को देगी बेगम अख्तर स्मृति पुरस्कार

-प्रदेश स्तर पर चयनित गायकों को मिलेंगे 5 लाख नकद, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र

भदोही(हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सांस्कृतिक और लोकविधाओं से जुड़े गायकों को गज़ल गायिका ‘बेगम अख्तर स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित करेगी। दादरा, ठुमरी व गजल विधाओं से जुड़े गायकों को यह पुरस्कार राज्य स्तर पर चयनित होने पर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिले के दादरा ,ठुमरी एवं गजल विधाओं से संबंधित प्रतिभावान गायकों से 15 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रदेश स्तर पर चयनित गायकों को 5 लाख रुपए, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साल 2020-21 के लिए गायक आवेदन कर सकते हैं। संस्कृति विभाग ने इसके लिए गायकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगा है। आवेदन में नाम, पिता या पति का नाम, जन्म स्थल, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, वर्तमान पता एवं स्थाई पता, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र, दादरा, गजल या ठुमरी में प्रस्तुति का अनुभव, पूर्व में प्राप्त सम्मान या पुरस्कार का विवरण एवं विशिष्ट उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दर्ज करना होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी,भातखंडे संगीत संस्थान विश्वविद्यालय, भारतेंदु नाट्य अकादमी,राष्ट्रीय कथक संस्थान ,भारतीय संस्कृति संबंध परिषद,आकाशवाणी, दूरदर्शन केंद्र, लखनऊ के साथ शोध संस्थान अयोध्या,उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज को भेजा जा सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालयों के संगीत संकाय के डीन या हेड एवं मंडलायुक्त या जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से निदेशक, संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को भी भेजा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular