Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार के साल साल : रैपिड रेल और मेट्रो से बदलेगी...

योगी सरकार के साल साल : रैपिड रेल और मेट्रो से बदलेगी मेरठ की रंगत : डाॅ. सोमेंद्र तोमर

मेरठ (हि.स.)। नए परिसीमन में बनी मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर दोनों बार भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2017 में भाजपा से डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से प्रचंड बहुत से भाजपा की सरकार बनेगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार के चार साल पूरे होने पर ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने मुहिम चलाई है। मुहिम के तहत हिन्दुस्थान समाचार के मेरठ संवाददाता कुलदीप त्यागी ने मेरठ दक्षिण विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर से बातचीत की। विधायक का कहना है कि योगी सरकार ने तो कई दशकों से अटके विकास कार्यों को करवाया है। विकास के मामले में पूर्ववर्ती सरकारें असफल है। योगी सरकार ने शिक्षा, परिवहन, कृषि, रोजगार, सड़क परिवहन आदि सभी क्षेत्रों में सफलता की नई इबारत लिखी है।
भाजपा विधायक ने कहा कि चार साल के कार्यकाल में उन्होंने आजादी के बाद पहली बार ततीना गांव को सड़क उपलब्ध कराई। इससे पहले यहां के लोग पगडंडी से होकर अपने गांव जाते थे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिला है। महरौली में राजकीय डिग्री काॅलेज की स्थापना हो रही है। 30 सालों से लंबित शताब्दीनगर, लोहिया नगर और वेदव्यासपुरी की आवासीय योजनाओं के किसानों का प्रतिकर मामला सुलझाया। इससे जनपद का तेजी से विकास हो रहा है।                
खेल विवि को चलाए गए प्रयास सफल हुएडाॅ. सोमेंद्र तोमर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मेरठ जनपद में खेल विवि की स्थापना की लगातार मांग उठाई। सरकार ने इसे पूरा करते हुए मेरठ में खेल विवि बनाने जा रही है। 
मेरठ से हवाई उड़ान को कृत संकल्पितमेरठ की परतापुर हवाई पट्टी को पूर्ण हवाई अड्डे का दर्जा दिलाने की मुहिम में जुटे हैं। मेरठ से हवाई उड़ान शुरू करवा कर ही दम लेंगे। जल्दी ही मेरठ से हवाई उड़ान शुरू हो जाएगी। मेरठ रिंग रोड निर्माण की प्रक्रिया लगातार चल रही है। ईएसआई अस्पताल का निर्माण कराया 
रैपिड रेल व मेट्रो से बदल जाएगा मेरठविधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि रैपिड रेल व मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने विकास की सकारात्मक पहल करते हुए खूब पैसा दिया है। इससे मेरठ से दिल्ली का सफल आरामदायक हो जाएगा। रैपिड रेल व मेट्रो चलने से मेरठ की तस्वीर बदल जाएगा। भाजपा सरकार के दौरान चहुंमुखी विकास हुआ है। इस कारण 2022 में फिर से भाजपा जनता की पसंद बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular