Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कांग्रेस ने 'हाहाकार' पोस्टर...

योगी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कांग्रेस ने ‘हाहाकार’ पोस्टर किया जारी

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस ने भैंसासुर घाट पर ‘हाहाकार’ नाम से पोस्टर जारी कर विरोध दर्ज कराया। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजय राय और महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने पोस्टर जारी कर कहा कि चार साल से प्रदेश बेहाल है। भ्रष्टाचार, बलात्कार, अपराध और महंगाई से लोग परेशान है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। 
नेताओं ने कहा कि आपराधिक घटनाओं की प्रदेश में कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है। भाजपा नेताओं के शह पर पुलिस अपराधियों को संरक्षण देती है। शायद ही कोई दिन ऐसा हो जब हत्या, लूट, अपहरण और दुराचार की घटनाएं नहीं घटती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी यही हाल है। 
पूर्व मंत्री ने कहा कि काशी में बढ़ती आपराधिक घटनाएं, जनप्रतिनिधियों की मनमानी, आजमगढ़ में तिहरा हत्या, मुजफ्फरनगर में नाबालिग से चलती गाड़ी में दुराचार, बलिया में युवती से दरिंदगी, काकोरी के जंगल में महिला का शव मिलने की घटनाएं चार साल के कार्यों के उदाहरण भर है। सरकार ने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों सबको धोखा दिया है। हर मोर्चे पर सरकार विफल है। विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है। हर तरफ भ्रष्टाचार हुआ है। मुख्यमंत्री का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, वे सिर्फ झूठी बयानबाजी कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular