लखनऊ(हि.स.)। औरैया में शिक्षक की पिटाई से एक छात्र की मौत के मामले को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा सरकार के कानून व्यवस्था के दावे गलत साबित हो रहे हैं।
मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर सरकारी उदासीनता व लापरवाही का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। इंसाफ व उचित कार्रवाई के अभाव में लोग काफी आक्रोशित हैं। सरकार ऐसे संगीन मामलों को रफादफा करने के बजाय तुरन्त प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे, बसपा की यह मांग है।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि यूपी में दलितों, गरीबों, मजलूमों व अल्पसंख्यकों आदि के साथ-साथ महिलाओं की असुरक्षा का मामला भी काफी चर्चाओं में है। महिला पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाना में शोषण व अन्याय की खबरें भी लगातार सुर्खियों में हैं, जो सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे को गलत साबित करती हैं।
दीपक
