Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश योगी सरकार के आने के बाद तमाम परियोजनाएं समय से पूरी हुईं...

 योगी सरकार के आने के बाद तमाम परियोजनाएं समय से पूरी हुईं : स्वतंत्र देव सिंह

हरदोई (हि.स.)। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बाढ़ की परियोजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में परियोजनाएं बनती थीं और वह बाढ़ आते ही बह जाती थीं। जब से राज्य में योगी सरकार आई है, तब से सभी परियोजनाएं समय से पूर्ण होती हैं। इस कारण गांव और गांव के लोग सुरक्षित हैं। जनहानि नहीं होती है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी परियोजनाएं पूर्ण हो रही हैं। इसलिए मैं कह सकता हूं कि इधर बाढ़ ने पिछले कई सालों के रिकार्ड को तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों में बाढ़ आयी है लेकिन सतर्कता और व्यवस्था के चलते किसानों का न्यूनतम नुकसान हुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं जल्द ही उन जिलों के गावों को भी बाढ़ से मुक्त करूं जो अभी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बाढ़ परियोजना का निरीक्षण के दौरान मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अग्रवाल धर्मशाला में एक संस्था के कार्यक्रम सहित संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक की।

अम्बरीष/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular