Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश योगी सरकार की बदइंतजामी से किसान परेशान : सपा

 योगी सरकार की बदइंतजामी से किसान परेशान : सपा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा की योगी सरकार को आवारा पशुओं के मामले को लेकर निशाना साधा है। सपा ने पशुओं के मामले में सरकार की बदइंतजामी से किसानों को परेशान करने वाला बताया है। इसके समाधान के लिए बेहतर कदम उठाए जाने की बात सपा ने की है।

सपा के आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो के साथ ट्वीट कर कहा गया कि यूपी में नहीं थम रहा आवारा पशुओं का उत्पात, किसान परेशान! संभल में किसानों ने त्रस्त होकर बदायूं, मेरठ हाईवे पर आवारा पशुओं को इकट्ठा कर दिया। पशुओं को हाईवे पर छोड़ने के मामले में योगी सरकार को घेरते हुए सपा ने कहा कि अब तो आंखे खोलो सरकार। कहा कि योगी सरकार को सच दिखाने के लिए किसानों को खुद ही ये कदम उठाना पड़ा। आवारा पशुओं की समस्या का कब समाधान होगा।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular