कानपुर (हि.स.)। वर्तमान केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। यह यात्रा बाकरगंज से शुरु होकर बाबूपुरवा, रेल बाजार, मीरपुर, कैंट, फैथपुलगंज, लेबर कॉलोनी, बाबाकुटिया, शिव कटरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जगह-जगह स्वागत हुआ।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनता को शिवपाल सिंह यादव व पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों का पत्रक वितरित किया। जिस की लोगों ने सराहना की। साथ ही बेरोजगारों के लिए संख्या संग्रह के लिए एक प्रारूप दिया गया। जिसको लोगों ने भारी संख्या में भरके दिया। जिसे राज्य सरकार की रोजगार देने की योजना के सामने शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे वर्तमान सरकार की युवाओं को खोखली बातें करने का दावा फेल किया जा सके। फॉर्म भरने वाले लोगों को प्रसपा सरकार में रोजगार दिया जाएगा।
पदयात्रा में महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रभात गहरवार, हरि कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
योगी सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रसपा ने निकाली पदयात्रा
RELATED ARTICLES
