जल्द होंगे बड़े पैमाने पर आईएएस, पीसीएस और पीपीएस के तबादले
जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। शासन ने देर रात कई जिलों के एसपी समेत दर्जन भर आईपीएस अधिकारियों को हटा दिया है। आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। देर रात में जारी हुए सरकारी आदेश में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। इसके अलावा आईपीएस बबलू कुमार को मुरादाबाद और सचिंद्र पटेल को कुशीनगर एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है। बता दें प्रदेश की योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और नियुक्तियों को लागू कर दिया है। कौस्तुभ को संतकबीर नगर से हटाकर महाराजगंज का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार को संतकबीर नगर का एसपी नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी सूची :



आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
