Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाएंगे जन्माष्टमी

योगी पहले ऐसे मुख्यमंत्री, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मनाएंगे जन्माष्टमी

मथुरा (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जो श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी मनाएंगे। मुख्यमंत्री का 30 अगस्त को मथुरा आगमन फाइनल हो गया है। यह जानकारी शनिवार रात्रि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने दी है। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ढाई से तीन बजे के बीच रामलीला मैदान आएंगे। वह यहां करीब एक घंटे रहेंगे। सीएम यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे और संबोधन देंगे। इसके बाद लगभग चार बजे सीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे और वहां दर्शन करेंगे। इसके बाद सीएम दर्शन कर वापस चले जाएंगे। इस बारे में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आगमन के संबंध में हरी झंडी मिल गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular