Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी ने वर्कर्स को ऐसे किया सतर्क : बेलगाम घोड़ा है सोशल...

योगी ने वर्कर्स को ऐसे किया सतर्क : बेलगाम घोड़ा है सोशल मीडिया, इसका कोई माई-बाप नहीं

भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक तरह से ‘बेलगाम घोड़ा’ है और इस पर लगाम कसने के लिए प्रशिक्षण और तैयारियों की जरूरत है। लखनऊ में आयोजित सोशल मीडिया वर्कशॉप में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी आईटी सेल के वर्कर्स और अधिकारियों से ये बातें कहीं। 

भारत में मीडिया के बदलते स्वरूप पर बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक वक्त था जब शक्तिशाली प्रिंट और टेलीविजन मीडिया के मालिक और संपादक हुआ करते थे, मगर सोशल मीडिया का कोई माई-बाप नहीं है। प्रिंट और विजुअल मीडिया में पहले कुछ लोग हुआ करते थे, जिनका नियंत्रण होता था, मगर सोशल मीडिया पर किसी का कंट्रोल नहीं है। इसलिए अगर आप सचेत नहीं रहते हैं तो आप मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, इसलिए इस बेलगाम घोड़े को नियंत्रित करने के लिए हमारे पास उस प्रकार का प्रशिक्षण और उस प्रकार की तैयारी बहुत आवश्यक है। 

योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया वाले बयान पर कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सोशल मीडिया एक बेलगाम घोड़ा है और इस पर लगाम के लिए उन्होंने ट्रेनिंग और तैयारियों का आग्रह किया। इसी ट्वीट में उन्होंने सवाल किया कि भारत में कौन सा एक राज्य है जो बेलगाम प्रदेश है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान वह दो पंचायत अध्यक्षों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों को मिशन 2022 की जीत का पाठ पढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular