-विस अध्यक्ष हृदय नारायण बोले, प्रदेशवासियों को मिले रिद्धि सिद्धि और प्रसिद्धि
लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य नेताओं ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को कहा कि असत्य पर सत्य, कदाचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व प्रकाशोत्सव दीपावली की सभी देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से सभी का जीवन सुख, शांति, सद्भाव व समृद्धि के उजास से आलोकित हो।
उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि दीपावली भारत के लोक जीवन का प्रतिष्ठित पर्व है, प्रकाश पर्व है। हम दीपावली के अवसर पर प्रकाश की आराधना करते हैं। धन, समृद्धि के लिए महालक्ष्मी की आराधना करते हैं। पूरे समाज को एकजुट रखने के लिए यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दीपावली के इस पवित्र पर्व पर मैं उत्तर प्रदेश की आदरणीय जनता को बधाई देता हूं। सब प्रसन्न रहें, सब आनन्द मग्न रहें। सबको अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त हों। सबको रिद्धि सिद्धि और प्रसिद्धि मिले।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अन्धकार पर प्रकाश के विजय के महापर्व दीपोत्सव (दीपावली) की आप सभी देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व पर लक्ष्मी-गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व शांति की वर्षा करें।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव का ये पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन मे अपार खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उन्नति ,प्रगति, सुख और शांति लेकर आये इसी मंगलकामना के साथ आपको दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हर्षोल्लास एवं प्रकाशोत्सव के पावन पर्व शुभ दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाए। मां लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति और वैभव लाये ऐसी प्रार्थना है मेरी।
