चित्रकूट(हि. स)। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट आगमन पर पूज्यपाद जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य जी से भेंट कर स्वास्थ्य का कुशल क्षेम जाना। पूज्य गुरुदेव के दिपावली पर चित्रकूट प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री चित्रकूट के विकास को लेकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने जगद्गुरु से कहा कि महाराज हम चित्रकूट को अद्भुत सजायेंगे।इस अवसर पर उनके उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास ने प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण की राष्ट्रलीला की एक प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की।
रतन/सियाराम
