गोरखपुर(हिस.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थापित नौ देव मंदिरों के देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारे और वैदिक मंत्रों से गुंजता रहा।
इन कार्यक्रमों के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के देवलोक का विस्तार हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 08 मई से मंदिर में गोरखनाथ मंदिर में दो अनुष्ठानिक कार्यक्रम चल रहे थे। रविवार को इन्हें भी विश्राम दे दिया गया।
इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने हवन और धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया था और कथाओं का श्रवण किया। रविवार को भी मुख्यमंत्री योगी ने हवन में भाग लिया और आरती उतारी।
डा. आमोदकांत/राजेश
