जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने का है कि उन्होंने कुंवारों का इंतजाम कर दिया है। अब उन्हें अकेले नहीं रहना होगा। वह गुरुवार को झांसी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में अपनी सरकार के काम गिनाए और सपा पर जोरदार हमले किए। सीएम योगी ने मुफ्त राशन वितरण से लेकर डिफेंस कॉरिडोर तक के काम पर लोगों से वोट मांगा तो उन्होंने हर घर जल से नल योजना पर कहा कि अब लोगों को पानी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। योगी ने यह भी कहा कि अब पानी की कमी की वजह से नौजवानों को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। सीएम योगी ने कहा, ’’पहले तमंचावादी तमंचों की अवैध फैक्ट्री चलाते थे। अब यहां हमारी सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर बनाया है। यहां सेना के लिए तोप का निर्माण करेंगे और हमारा बुंदेला जब तोप पर बैठकर दुश्मन की सीमा में घुसेगा तो हमारा बुंदेलखंड का जवान यह जरूर कहेगा कि मैं अपने दुश्मनों को छोड़ूंगा नहीं।’’
यह भी पढ़ें : जानें अखिलेश ने किन लोगों से कहा, वे न दें सपा को वोट
बुंदेलखंड में पानी की किल्लत और इस वजह से बहुत से युवाओं की शादी नहीं होने पर सीएम ने कहा, ’’आज इस बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल की योजना साकार हो रही है। जल भी ऐसा कि आरओ का पानी फेल हो जाएगा। हम ऐसा शुद्ध जल देने जा रहे हैं, कहीं पाइप बिछ रही है, कहीं टैंक बन रहा है। बहुत लंबा इंतजार नहीं। कुछ ही दिन का इंतजार है। हमारी माता-बहनों को गगरी लेकर दूर जाना पड़ता था। इलाके में पानी की किल्लत के कारण बहुत से नौजवान बिना शादी के रह जाते थे। जिस घर में समुचित पानी नहीं की व्यवस्था नहीं होती है, तो कोई अपनी कन्या उस घर में नहीं व्याहता था। परिणाम स्वरूप अनेक नौजवानों को कुवारा रहना पड़ता था, लेकिन अब किसी को कुंवारा नहीं रहना पड़ेगा। यह व्यवस्था मैने कर दी है। अब पानी के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।’’
यह भी पढ़ें : अखिलेश ने टिकट बंटवारे में परिवार को नकारा, अपराध पर कसेंगे शिकंजा
कलमकारों से अनुरोध..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
