Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए फिर उतरेंगे 50 हजार उत्तर भारतीय

योगी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए फिर उतरेंगे 50 हजार उत्तर भारतीय

– योगी के कार्य से प्रभावित महाराष्ट्र से उत्तर भारतीयों की 2022 में उतरेगी बड़ी फौज

– महाराष्ट्र बीजेपी के उत्तर भारतीय संगठन की श्वेता ने यूपी के मुख्यमंत्री, स्वतंत्रदेव और सुनील बंसल से की मुलाकात

लखनऊ(हि.स.)। योगी आदित्यनाथ के कामकाज का डंका उत्तर प्रदेश में ही नहीं देश के अन्य राज्यों और दुनिया भर में भी बज रहा है। योगी के कार्यों से प्रभावित होकर महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर भारतीयों की एक बड़ी फौज 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में योगी को मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले करीब 50 हजार लोग महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आकर योगी के लिए प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र बीजेपी के उत्तर भारतीय संगठन की प्रभारी श्वेता के नेतृत्व में पिछले दिनों एक दल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से मुलाकात की है।

उत्तर प्रदेश की तेजी से बदल रही तस्वीर

मालूम हो कि महाराष्ट्र में करीब डेढ़ करोड़ उत्तर भारतीय रहते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सबसे ज्यादा लोग हैं। उनमें भी खासकर पूर्वांचल के लोग की संख्या बहुतायत है। भाजपा इन उत्तर भारतीयों को एक सूत्र में पिरोने के लिए उत्तर भारतीय नाम से संगठन चलाती है। इसी संगठन की प्रभारी श्वेता हैं। श्वेता कहती हैं की अब ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश से केवल मजदूर वर्ग ही महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़ी संख्या में प्रतिभावान लोग सीईओ, बड़े-बड़े बैंकों में काम करने वाले अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स, आईटी से लेकर अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर काम कर रहे हैं। हम वहां हर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। वह महाराष्ट्र को आगे बढ़ने में अपना योगदान दे रहे हैं। वह सारे लोग उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर को देखते हुए खुश हैं। हम सब को अच्छा लगता है कि हमारा गृह राज्य तरक्की कर रहा है। कानून व्यवस्था का राज कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular