Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

योगी कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां लोग भवन में हुई बैठक में कुल 15 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैठक में पास प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 2100 शासकीय ट्यूबवेल लगाये जायेंगे। एक नलकूप से 50 हेक्टेयर खेत की सिंचाई होगी। प्रदेश में तोरिया के बीज का निःशुल्क वितरण होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन विभाग में सिपाहियों की भर्ती होगी। पीजीआई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार भत्ते दिये जायेंगे और परिवहन विभाग में लर्निंग लाईसेंस के लिए आनलाइन आवेदन करने होंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular