लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे लोकभवन में होनी है। शासन के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। आमतौर पर योगी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती है लेकिन आज वह सोनभद्र और बलरामपुर जिले के दौरे पर हैं।
