Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी के मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश पर हमला

योगी के मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश पर हमला

-अखिलेश पर सपा संरक्षक व पिता मुलायम का अपमान करने का लगाया आरोप

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। गिरीश यादव ने अखिलेश यादव पर सपा संरक्षक व पिता मुलायम सिंह यादव का अपमान करने का आरोप लगाया है।

कहा कि जिन्होंने समाजवादी पार्टी खड़ी की, जो उनके पिता भी हैं, ऐसे नेता मुलायम सिंह यादव का अपमान निंदनीय है।

मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि सपा संरक्षक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे थे। मुलायम सिंह यादव भी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ अपना उद्गार व्यक्त करना चाह रहे थे। इसी बीच उनके पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके हाथ से माइक ले लिया। उन्हें बोलने नहीं दिया। यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भी अखिलेश यादव ने उन्हें अपमानित करने का काम किया था। इतनी बड़ी पार्टी खड़ा किया। उसमें अखिलेश का क्या योगदान था लेकिन उन्होंने इतना मजबूर कर दिया कि मुलायम सिंह यादव को बुढ़ापे में निर्वाचन आयोग कार्यालय का चक्कर काटना पड़ा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मुलायम सिंह यादव के भीतर जो उदगार है, पीड़ा है, जिसे वह कहना चाहते हैं। लगातार उन्हें बोलने से रोका जा रहा है। यह बेहद निंदनीय है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सपा के परिवारवाद पर हमला बोल चुके हैं। गत मंगलवार को कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सपा में घोर परिवारवाद है। वह परिवार को लेकर केन्द्रीत हो गये कि चाचा को भी किनारे कर दिया है। उनका ख्याल करना छोड़ दिया है। यह परिवार में उलझ गये हैं। यह परिवारवादी पार्टी है। हम (भाजपा) लोग सबको साथ लेकर चलने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular