Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की' शीर्षक से गीत भाजपा में...

‘योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की’ शीर्षक से गीत भाजपा में भर रहा जोश

-मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में गाया गीत

लखनऊ(हि. स.)। अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में जितनी हलचल है, उतनी ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी राजनीतिक सक्रियता देखी जा सकती है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पार्टियों की तरफ से जनता को समझाने की कोशिशें जारी है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थकों ने एक गीत गाया है। गीत के बोल हैं ‘योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की’। गीत का वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत फेसबुक अकॉउंट की वाॅल पर पोस्ट किया गया है। यह गीत सुनकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं विपक्ष भाजपा पर हमलावर दिख रहा है।

खैर नहीं अब यूपी में किसी गुंडे बेईमान की, योगीराज में नहीं चलेगी बातें तालिबान की। कभी ना ऐसा होने देंगे कसम है हिंदुस्थान की…। योगी में है दम काम से ज्यादा बातें कम हर-हर-हर बम। जो जैसी भाषा समझेगा वैसी हम समझा देंगे। पाकिस्तान चला जाये जिसे फिक्र है पाकिस्तान की। योगीराज में नहीं चलेंगी बातें तालिबान की। जिस मिट्टी में जन्म लिया है उससे बेईमानी क्यों ? यहां कमाना खाना है तो बातें तालिबानी क्यों ? बार बार समझाया फिर भी नादानी करते क्यों ? गीत के माध्यम से उन लोगों को भी सन्देश दिया गया जो संविधान को नहीं मानते। योगी का गीत के माध्यम से उन लोगों को सीधा सन्देश है जो तोड़फोड़ करते, संविधान विरोधी बातें करते हैं। उनके लिए चेतावनी है।

कांग्रेस को चुभ गया योगी के समर्थन वाला गीत

योगी के समर्थन में गाया गया यह गीत कांग्रेस को चुभ रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का असली रूप यही। यह लोग बिना धर्म, जाति, मजहब, पाकिस्तान, तालिबान के बगैर एक लाइन भी बोल नहीं सकते हैं। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें 24 करोड़ की जनता की चिंता करनी चाहिए। न कि तालिबान, पाकिस्तान और धर्म मजहब की। रही बात तालिबान की तो योगी जी पहले अपनी केंद्र की सरकार से बात कर लें। केंद्र की सरकार ने तालिबान से बात की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular